Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘ विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा बड़ा बदलाव : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा बड़ा बदलाव , यह कहना है पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रेसवार्ता को संबोधित करने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।-निस
Advertisement

विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा बड़ा बदलाव , यह कहना है पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने की हताशा में कांग्रेस केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। मनरेगा को समाप्त करने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार रोजगार देने के साथ-साथ नागरिकों को रोजगार सृजनकर्ता बनाने की दिशा में काम कर रही है और ‘विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन’ से देश में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा, विकसित भारत रोजगार  से होगा बदलाव: जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहले की तरह 90:10 के अनुपात में केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। कार्यदिवस बढ़ाने से पहाड़ी राज्यों को अतिरिक्त लाभ मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की मांग पर खोले गए 2000 संस्थान बंद कर दिए, उसके नेताओं को केंद्रीय योजनाओं के नामकरण पर झूठ फैलाने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी।

Advertisement

प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल के समय में हुई घटनाओं से हिमाचल शर्मसार हुआ है। शिमला और नालागढ़ में हुए विस्फोट चिंताजनक हैं और इससे जनता का सरकार की कानून व्यवस्था से भरोसा डगमगाया है। नालागढ़ धमाके के पीछे किसी संगठन का नाम सामने आना प्रदेश के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Advertisement

धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत के मामले पर उन्होंने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि सरकार को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने चाहिए। इस दुखद घटना में भाजपा मृतक छात्रा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक राकेश जंबाल, इंद्र सिंह गांधी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की राह में रोड़ा बनी सरकार : जयराम ठाकुर

Advertisement
×