Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रभातफेरी में उमड़े श्रद्धालु

श्री लाल द्वारा मंदिर में 20, 23 जनवरी को समागम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर में सोमवार को श्रीलाल द्वारा मंदिर द्वारा निकाली प्रभात फेरी में धार्मिक समागमों का निमंत्रण लेते श्रद्धालु। -हप्र
Advertisement

श्रीलाल द्वारा मंदिर में 20 व 23 जनवरी को धार्मिक समागमों का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक समागमों का निमंत्रण देने के लिए श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार तड़के कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रभातफेरी निकाली गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभात फेरी का स्वागत करने पहुंचे। 20 व 23 जनवरी को मंदिर में होने वाले समागम को लेकर आमंत्रित किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया और बाबा लालजी के मनमोहक स्वरूप को माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ‘सतगुरु आए मेरे वेडे, बावा लाल आए मेरे वेडे’, ‘नी ए तिलका वाला कौन, बाबा लाल मेरा’। ‘लाल, लाल, लाल मेरा चित गुरा दे नाल, मनु लाल रंग हुन चडया, मनु सोना रंग हुन चडया’। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश मेहता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि सतगुरु बाबा लालजी महाराज का 671वां जन्मोत्सव वार्षिक दूज के रूप श्री लाल द्वारा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। 23 जनवरी को सतगुरु श्री बाबा लाल दयालजी महाराज की श्री ध्यानपुर गद्दी के ब्रह्मलीन

तेरहवें महंत श्री द्वारका दास महाराज का जन्मोत्सव एवं बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने 13 जनवरी को सुंदर नगर और 14 जनवरी को श्री लाल द्वारा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर रितु, सुमति, पूनम, प्रियंका, रोजी, ज्योति, शालू, वीणा धीमान, सुनीता, अंजू मेहता, प्रीति शर्मा, गीता, शुभ मेहता, प्रिया, रूप रानी, लवली, रेनू, तनु और कविता उपस्थित थीं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×