Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नायब सरकार का बजट झूठों का पुलिंदा : सुखविंदर गिल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह गिल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट को झूठों का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिछले बजट के आंकड़ों की बात करें तो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह गिल
Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह गिल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए 2026-27 के बजट को झूठों का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिछले बजट के आंकड़ों की बात करें तो 2024-25 के बजट में मजदूर और मजदूर कल्याण के लिए रखे गए 940 करोड़ के बजट में से 1 रुपया भी खर्च नहीं किया। शिक्षा क्षेत्र के लिए रखे गए 19938 करोड़ में से केवल 428 करोड़, समाज कल्याण के 15543 करोड़ में से सिर्फ 62 करोड़ से भी कम खर्च किए। इसी प्रकार अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर बहुत कम खर्च हुआ। विकास कार्यों में बजट का लगभग 6 प्रतिशत ही खर्च हुआ। शीघ्र ही पिछले बजट 2025-26 के आंकड़े भी सामने आने वाले हैं, जिसका और भी बुरा हाल होने वाला है। इसी तर्ज पर अब बजट 2026-27 पेश किया गया है, जिसका लगभग एक तिहाई से ज्यादा पैसा कर्ज से जुटाने को कहा गया है।

Advertisement
Advertisement
×