Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचा रही नायब सरकार : गुर्जर

भाजपा नेता 27 लाख से बनी 2 गलियों का किया उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कस्बा ढांड में 27 लाख रुपये से निर्मित 2 नई गलियों बालाजी हनुमान मंदिर के पास एवं पीर बाबा मंदिर के समीप का विधिवत उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने नायब सरकार के प्रयासों की सराहना की। इन दोनों गलियों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि नायब सरकार विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विकास की खाई को समाप्त करना है। आने वाले समय में भी ढांड और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक गुर्जर एवं गांव ढांड के सरपंच जसबीर गुर्जर का हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से व जाहरवीर गोगापीर कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच जसबीर सिंह गुर्जर, ढांड मार्केट कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र मेहला, ग्राम सचिव अश्विनी शर्मा, बलकार सिंह, लाला कश्मीरी लाल गर्ग, बीरभान गर्ग, डॉ. श्रीभगवान, विक्रम कसाना, साहिल, ब्लॉक समिति सदस्य बलिया राम, संजय गर्ग, कृष्ण पंच, नरेंद्र पंच, विनोद कसाना, सीएम विंडो एलिमेंट पर्सन राजेंद्र कसाना मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×