पानीपत रिफाइनरी मजदूरों के समर्थन में प्रदर्शन
पानीपत रिफाइनरी के आंदोलन कर रहे मजदूरों के समर्थन में और उनके दमन के खिलाफ श्रमिकों ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान, सचिव सुनील दत्त, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान...
पानीपत रिफाइनरी के आंदोलन कर रहे मजदूरों के समर्थन में और उनके दमन के खिलाफ श्रमिकों ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान, सचिव सुनील दत्त, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान ने संबोधित किया। संगठन नेताओं ने कहा कि रिफाइनरी प्रबंधन ने विस्तार के लिए परियोजनाओं का ठेका अलग-अलग कंपनियों को दिया गया है। जहां मजदूरों के साथ भयंकर शोषण किया जा रहा है। 8 घंटे काम, ओवरटाइम, नियमित वेतन भुगतान और कार्यस्थल पर शौचालय, पेयजल, कैन्टीन आदि बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की प्रमुख मांगें कोई नयी नहीं थी। ये सब देश के मौजूदा श्रम कानूनों में दर्ज है। जिसकी भारत सरकार के एक संस्थान में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती रही हैं। इसलिए मांगों को बातचीत के जरिए पूरा करने के बजाय प्रबंधन और ठेकेदारों ने आन्दोलन को कुचलने का प्रयास किया। आंदोलन समर्थक 2 लोगों सहित 5 की गिरफ्तारी की गई है। आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी प्रबंधन ओर ठेकेदार मिलकर मजदूरों का भयंकर शोषण कर रहे हैं। पिछले 5 साल से मजदूरों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 12 घंटे ड्यूटी करवाई जा रही है जबकि ओवरटाइम का डबल वेतन नहीं मिलता। संगठन के डेलिगेशन ने एसपी भूपेंद्र सिंह और एसडीएम तहसीलदार सौरभ से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। एसपी ने गिरफ्तार लोगों को रिहा करने का आश्वासन दिया।

