करनाल में 6 अवैध कालोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई
डीटीपी ने बताया कि बुधवार को करनाल शहर में गांव मंगलपुर आईटीआई चौक, मंगलपुर में ही आरकेपुरम, मंगलपुर में ही ओपीएस विद्या मंदिर के पास, गांव फुसगढ़ में दो, गोल्फ लिंक कस्बा करनाल में 6 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई...
डीटीपी ने बताया कि बुधवार को करनाल शहर में गांव मंगलपुर आईटीआई चौक, मंगलपुर में ही आरकेपुरम, मंगलपुर में ही ओपीएस विद्या मंदिर के पास, गांव फुसगढ़ में दो, गोल्फ लिंक कस्बा करनाल में 6 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंगलवार को भी घरौंडा में 4 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। डीटीपी गुंजन ने बताया कि करनाल कस्बे में पनप रही 6 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन सभी कॉलोनियों में पक्की सड़कों ओर सीवरेज को तोड़ा गया है, कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी। अवैध कॉलोनियों को काटने वालों ओर बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सवाल है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनियां कटने पर ब्रेक क्यों नहीं लग पा रहे। पिछले 2 साल में विभाग ने 150 से अधिक कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। कई मकानों, कच्ची-पक्की सड़कों को तोड़ा गया। फिर भी कॉलोनियां तेजी से विकसित हो रही है, विभाग के पास शिकायत आने के बाद मजबूरी में विभाग के अधिकारियों द्वारा कॉलोनी में जाना पड़ता है ओर कार्रवाई करनी पड़ती है। राज्य मार्ग रम्बा गांव में नियमों के खिलाफ चल रहे अवैध निर्माण इसका उदाहरण भर है।

