सिविल अस्पताल में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग की पटरी से उतरी चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन पार्टी के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और रोग विशेषज्ञों के सैकड़ों पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार का काम केवल कागजों और विज्ञापनों में ‘हवा-हवाई’ चल रहा है। शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि स्टाफ के बिना करोड़ों की लागत से बनी ये भव्य बिल्डिंगें सफेद हाथी साबित हो रही हैं। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, रवीन्द्र बबलू, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, सुमित पाल सिंह व टीपी सिंह मौजूद रहे।

