Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निलंबित पटवारियों की बहाली की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

फसल खराबा के सत्यापन में गड़बड़ी को लेकर निलंबित 6 पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर राज्यभर के पटवारियों व कानूनगो का सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में धरने पर बैठे पटवारियों को संबोधित करते एसोसिएशन के नेता।  -हप्र
Advertisement

फसल खराबा के सत्यापन में गड़बड़ी को लेकर निलंबित 6 पटवारियों को बहाल करने की मांग को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर राज्यभर के पटवारियों व कानूनगो का सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। एसोसिएशन निलंबित पटवारियों को बहाल करने, पटवारियों की तरह कानूनगो को भी तीन इंक्रीमेंट का लाभ देने, नव नियुक्त पटवारियों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का नोटिफिकेशन जारी करना व रोबोट मशीन से पैमाइश के लिए कानूनगो को पूर्ण प्रशिक्षण देना शामिल है।

पटवारियों व कानूनगो को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान जयवीर पहल व महासचिव सन्नी ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 6 पटवारियों को फसल खराबा सत्यापन में एक ही फील्ड को बार-बार अपलोड करने की वजह से निलंबित किया गया है, जबकि यह प्रक्रिया पटवारियों के साथ-साथ सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा अपनाई गई है। क्योंकि बारिश की वजह से जलभराव में फंसे प्रत्येक किसान के किला नंबर पर जाकर फोटो लेना संभव नहीं था। इसलिए इस मामले में इन पटवारियों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द इन पटवारियों को बहाल नहीं करती तो यह सांकेतिक धरना लंबा चलेगा। निलंबित किए पटवारी अनिल, जिला जींद, सुनील जिला गुरुग्राम, कृष्ण जिला भिवानी, जतिन चावला जिला कुरुक्षेत्र व अमित कुमार जिला चरखी दादरी व सत्यपाल जिला फतेहाबाद से हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×