Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की मांग 

विधायक विज ने बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में उठाई मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विधानसभा में शिवाजी स्टेडियम का मुद्दा उठाते विधायक प्रमोद विज। -वाप्र
Advertisement

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बिछवाने की मांग उठाई। विधानसभा सत्र में उन्होंने कहा कि शिवाजी स्टेडियम शहर का बेहतरीन खेल स्टेडियम है, जहां जिलेभर से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। विश्व में भारत और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी इसी मैदान में अभ्यास करते थे। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है।

विधायक ने सदन में कहा कि पानीपत के खिलाड़ियों बहुत प्रतिभा है। शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उन्होंने मांग की कि आने वाले बजट में खिलाड़ियों के हित में इस बात का विशेष ध्यान प्रावधान किया जाए। विधायक ने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं एवं इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×