Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग

जिले में हाल ही में हुई बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर किसान संगठनों ने सरकार से प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। बृहस्पतिवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फतेहाबाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। -हप्र
Advertisement

जिले में हाल ही में हुई बारिश, ओलावृष्टि और शीतलहर के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर किसान संगठनों ने सरकार से प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। बृहस्पतिवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा की अध्यक्षता में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान संगठन ने मांग की कि बरसात व ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए। ओलावृष्टि और ठंड से खराब हुई फसलों का उचित और जल्द मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर कमल बराड़ प्रधान ब्लॉक भूना, मनप्रीत विक्की राज्य उप प्रधान, सुखा भंडाल सहसचिव, फतेहाबाद, गुरप्रीत खालसा शहरी प्रधान फतेहाबाद, छबील दास ढाणी छतरियां, आत्माराम, राधेश्याम, जस्सा साधनवास आदि शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×