Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंडी से गेहूं उठान में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, बारदाने की कमी मिली तो होगी कार्रवाई

डीसी और एसपी ने मतलौडा मंडी का किया दौरा, खरीद एजेंसियों को निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पानीपत की मतलौडा मंडी में किसानों की समस्याएं सुनते डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया। -हप्र
Advertisement
जिले की मंडियों में गेहूं की आवक ने जोर पकड़ लिया है। किसानों को खरीद प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। बुधवार को डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह ने मतलौडा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन भी मौजूद रहे।

डीसी ने मंडी में किसानों और आढ़तियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को मौके पर ही निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं के उठान में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस दिन गेहूं की खरीद हो, उसी दिन उसका उठान सुनिश्चित किया जाए। यदि मंडी में बारदाने की कमी पाई गई, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं किसानों को लंबी लाइनों से बचाने के लिए बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

डीसी दहिया ने कहा कि सभी मंडियों में पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है और एसडीएम स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसान भाई अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर अवश्य लिखवाएं। एसपी भूपेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बताया कि मंडियों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। विशेष रूप से ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर दिया गया है ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही में कोई रुकावट न आए और जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय किसान यूनियन ने डीसी को मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। डीसी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी जायज मांगों पर तुरंत गौर किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार वीरेंद्र गिल, मार्केट कमेटी चेयरमैन रमेश और बड़ी संख्या में किसान व आढ़ती उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×