किसानों व कमरे वर्ग के मसीहा थे दीनबंधु सर छोटू राम : राजकुमार बैनीवाल
जाट शिक्षण संस्थान में बसंत पंचमी पर हुआ हवन यज्ञ
जाट शिक्षण संस्थान में बसंत पंचमी के अवसर पर दीनबंधु सर छोटू राम जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रबंधक समिति ने दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प माला डालकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनीवाल ने कहा कि सर छोटू राम सर्व समाज के लिए आदर्श रहे हैं व हमेशा रहेंगे। उन्होंने सर्व समाज की भलाई के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। किसानों को साहूकारों से कर्ज मुक्ति के लिए कानून बनवाए, आम वर्ग के लोगों में जागृति लाने के लिए शिक्षा के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यही कारण है कि समाज का हर वर्ग सम्मान भाव के साथ उन्हें याद करता है। इस अवसर पर उन्होंने दीनबंधु सर छोटू राम के आदर्शो व उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इसके बाद अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन व कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नरेश राणा, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्राचार्य पंकज गुप्ता व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

