किसानों व कमरे वर्ग के मसीहा थे दीनबंधु छोटू राम : बेनीवाल
जाट शिक्षण संस्थान में मनायी पुण्यतिथि दीनबंधु सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर जाट शिक्षण संस्थान में रहबरे आज़म दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी पदाधिकारी, प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें...
जाट शिक्षण संस्थान में मनायी पुण्यतिथि
दीनबंधु सर छोटू राम की पुण्यतिथि पर जाट शिक्षण संस्थान में रहबरे आज़म दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी पदाधिकारी, प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने दीनबंधु सर छोटू राम को याद करते हुए कहा कि सर छोटू राम सर्व समाज के लिए आदर्श रहे हैं व हमेशा रहेंगे। उन्होंने सर्व समाज की भलाई के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उन्होंने दीनबंधु सर छोटू राम के आदर्शों व उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष बलकार नैन ने कहा कि सर छोटू राम केवल एक महान नेता नहीं, बल्कि किसान और शोषित वर्ग की आवाज थे। उनके संघर्ष और सिद्धांत आज भी सामाजिक न्याय और समानता की प्ररेणा देते हैं।
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, डॉ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरो, महावीर राविश, महावीर कुंडू, कुलदीप सिंह, विक्रम सोंगल, रजत रापड़िया, जसवीर मानस, राजपाल गुहणा, सनी चौशाला, स्वतंत्र पाल सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों, जाट आईटीआई प्राचार्य कुलदीप गोपेरा, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य नरेश राणा, जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल प्राचार्य पंकज गुप्ता व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

