Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी वापस ले सरकार : माकपा

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू व व्यवसायिक रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि की भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। जिला सचिव कामरेड सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा शासन काल में एक बार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सतीश सेठी
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू व व्यवसायिक रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि की भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। जिला सचिव कामरेड सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा शासन काल में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए व कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115 रुपए की बढ़ोतरी की है। पिछले साल 8 अप्रैल को भी इसी तरह बढ़ोतरी की गई थी। बीते इन 11 महीनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 925 रुपए व कमर्सियल गैस सिलेंडर की कीमत बढक़र करीब 2200 रुपए हो गई है। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें आम नागरिकों के लिए असहनीय हो गई हैं। सरकार इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में 9 से 20 मार्च तक जनआक्रोश जत्थे चलायेगी तथा 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली का आयोजन करेगी। अम्बाला में यह जत्था 20 मार्च को पहुंचेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×