तांत्रिक सिद्धि के लिये साथियों के साथ मिलकर 5 साल के मासूम की बलि देने के आरोपी दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपपुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने बताया कि 31 जुलाई को गांव कामी माजरा में खेत में ट्यूबवैल से पांच साल के बच्चे गांव निवासी प्रिंस की लाश मिली थी। उसका गला दबाकर शव को ट्यूबवैल में फेंक दिया था।
सदर थाना पुलिस ने आरोपी एक तांत्रिक को हमीदा हैड के पास से काबू किया। उसकी पहचान यमुनानगर के जोगिंद्र नगर निवासी शिव कुमार उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पूछताछ पर उसने बताया कि उसने यह वारदात अपनी पत्नी भारती व अपने दो नाबालिग रिश्तेदारों के साथ मिलकर तात्रिंक सिद्धि के लिये की थी। शिव कुमार की निशानदेही पर मंगलवार सुबह उसकी पत्नी भारती को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। इस मामले में जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

