Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुन रहे जनता की समस्याएं : दिव्यांशु बुद्धिराजा

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला महासचिव सुरेंद्र नंबरदार के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने की, जबकि इसमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा मुख्य रूप से उपस्थित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला महासचिव सुरेंद्र नंबरदार के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने की, जबकि इसमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियानों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सभी जिला उपाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कार्यकर्ता लगातार घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को सुन रही हैं और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा रही हैं। बैठक में सभी रिपोर्ट शहरी जिलाध्यक्ष को सौंपी गईं, जिन पर आगे की रणनीति बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य जारी रखें।

फोटो08केएनएल04 करनाल में रविवार को आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता। -हप्र

Advertisement
×