Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने वोट बेचे और भाजपा ने खरीदे : माजरा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बोले- युवाओं के दम पर हरियाणा में बदलाव लाएगी इनेलो

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा। -हप्र
Advertisement
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर नरवाना में आयोजित होने वाला 'युवा शहीदी सम्मेलन' प्रदेश की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन का आधार बनेगा। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए माजरा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भारी गोलमाल हुआ है। कांग्रेस ने अपने विधायकों के वोट बेचे और भाजपा ने उन्हें खरीदा। इन दोनों पार्टियों ने हरियाणा की पाक-साफ राजनीति को गंदा कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जनता को लूटने में लगी हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है और इनेलो ने इस चुनाव से दूरी बनाकर भाजपा को उसकी असलियत दिखा दी है।

रामपाल माजरा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज हरियाणा का युवा बेरोजगार भटक रहा है। भाजपा सरकार नौकरियों को भी बेचने में लगी है। बड़े पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को तरजीह दी जा रही है, जबकि हरियाणा का प्रतिभावान युवा हाशिए पर है। नरवाना का सम्मेलन युवाओं की इसी दबी हुई आवाज को बुलंद करेगा।

Advertisement

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर शहर से लेकर गांव तक युवाओं में भारी उत्साह है। पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। कार्यकर्ता वार्ड और गांव स्तर पर युवाओं को लामबंद कर रहे हैं। नरवाना में लाखों की संख्या में युवा जुटेंगे, जिससे मौजूदा सरकार की चूलें हिल जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार इस सम्मेलन की सफलता की आहट से डरी हुई है।

Advertisement

कांग्रेस की आपसी फूट पर तंज

माजरा ने कहा कि पिछले चुनावों में भी जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार थी, लेकिन कांग्रेस की आपसी गुटबाजी और फूट के कारण भाजपा दोबारा चोर दरवाजे से सत्ता में आने में सफल रही। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय इनेलो का है क्योंकि जनता अब इन दोनों पार्टियों की असलियत जान चुकी है।

Advertisement
×