Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम के लिए समितियां गठित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 7 मार्च को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि यह बैठक एसोसिएशन के सर्कल सचिव एसपी कंबोज के नेतृत्व में हुई। एसपी कंबोज ने बताया कि कार्यक्रम में 300 सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त कुछ सदस्य दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक एवं अम्बाला से भी भाग लेने के लिए आने की संभावना है। कार्यक्रम को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु 6 समितियों का गठन किया गया तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे 7 मार्च को पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे। एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला सदस्यों को स्मृति-चिह्न प्रदान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
×