Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंत्योदय के संकल्प के साथ हर किसी तक विकास पहुंचाने को प्रतिबद्ध : कंवरपाल गुर्जर

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जगाधरी में कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, कार्यालयों और बूथ स्तर तक भाजपा का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व केबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल अपने कार्यालय पर पार्टी का झंडा लगाते। छाया: ह प्र
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जगाधरी में कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, कार्यालयों और बूथ स्तर तक भाजपा का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस को जनोत्सव के रूप में मनाया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अपने आवास और कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement

कंवरपाल गुर्जर ने एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय की विचारधारा पर दिया बल

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय की विचारधारा को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रही है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और जनसेवा का माध्यम है, जो राष्ट्र के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहा है।

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे देश विकास की नई दिशा में अग्रसर हो रहा है।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने छछरौली स्थित अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी भावना के साथ कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे जिले में पार्टी के प्रति उत्साह और समर्पण का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
×