जहर खाकर कॉलोनाइजर ने की आत्महत्या, 4 पार्टनरों पर केस
विकास नगर निवासी कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया ने सोमवार को जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने चार पाटर्नर्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र पिछले...
विकास नगर निवासी कॉलोनाइजर सुरेंद्र कटारिया ने सोमवार को जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने चार पाटर्नर्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र पिछले दो दशक से प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था और उसने कई कालोनाइजरों के साथ मिलकर गांव सिवाह में जमीन खरीदी हुई थी। इस जमीन में कॉलोनी काटकर प्लाट बेचना शुरू कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र ने अपने बिजनेस पार्टनर्स को कई करोड़ रुपये सिवाह वाली जमीन के दिये हुए थे। आरोप है कि सुरेंद्र के पार्टनरों ने अपने साथियों और जमीन मालिक के साथ मिलकर धोखाधड़ी की और जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जब सुरेंद्र अपने हिस्से और ग्राहकों की रजिस्ट्री की बात करते तो आरोपी उन्हें डराते-धमकाते थे। आरोप है कि उन्हें दफ्तर बुलाने के बाद पिस्तौल दिखा कर डराया-धमकाया जा रहा था।
पत्नी ने बताया कि पार्टनरों से परेशान होकर ही सुरेंद्र ने जहरीली गोलियां खा ली। जहर की गोलियां खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ती देख लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में भिजवाया।
इस बारे में सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर चार लोगोंं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

