Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सीएम सैनी ने की सरस्वती नदी की आराधना

must-पिहोवा में तीर्थ पर संस्थाओं ने लगाये भंडारे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिहोवा में सरस्वती नदी की पूजा करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। -निस
Advertisement

भारी बरसात के बावजूद हजारों लोगों ने बसंत पंचमी व मां सरस्वती के अवतरण दिवस पर मां सरस्वती मंदिर में जाकर शीश नवाया। सरस्वती तीर्थ पर मां सरस्वती युवा संगठन की ओर से प्रधान जयपाल कौशिक, महासचिव योगेश लकी व मुकट बिहारी शर्मा के सानिध्य में हवन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए और आहुति डाली। हवन के बाद संगठन की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी व डाॅ. सतीश सैनी ने सरस्वती नदी में दूध डालकर सरस्वती आराधना की। इसके अलवा गुरु कृपा आश्रम ब्रह्म योनि तीर्थ में आचार्य अभिषेक कुश के सानिध्य में सरस्वती महोत्सव मनाया गया और हवन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया।

Advertisement

सरस्वती तट पर ही मां सरस्वती अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से भी हवन किया गया और भंडारा लगाया गया। समिति की ओर से प्रतिदिन लंगर चल रहा व श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया जा रहा है। प्रधान रोशन लाल गर्ग ने बताया कि अब तक 300 श्रद्धालुओं को सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि सरस्वती महोत्सव में इस बार सरस्वती तट पर भंडारों की संख्या में खासी वृद्धि दर्ज हुई है।

Advertisement

Advertisement
×