Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उचाना को करोड़ की सौगात देंगे सीएम नायब सैनी : अत्री

18 की विकास रैली को लेकर विधायक ने की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उचाना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते विधायक देवेंद्र अत्री। -निस
Advertisement

उचाना विधानसभा क्षेत्र में 18 फरवरी को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रस्तावित विकास रैली को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक देवेंद्र अत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। देवेंद्र अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर पूरे उचाना क्षेत्र में भारी उत्साह है। हजारों की संख्या में लोग रैली में पहुंचकर मुख्यमंत्री को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि उचाना क्षेत्र की विभिन्न विकास मांगों और योजनाओं को लेकर सुझाव तैयार किए जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लिए गए हैं। अत्री ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री उचाना के लिए करोड़ रुपये की विकास सौगात लेकर आएंगे। बैठक में खटकड़, बड़ौदा और करसिंधु जैसे बड़े गांवों को महाग्राम योजना में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

देवेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी वादों के पक्के हैं। चुनाव के दौरान किए वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना से बहनों को लाभ मिला है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। अत्री ने कहा कि हर गांव में लाइब्रेरी स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है ताकि युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके। अत्री ने उचाना परिवार से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें और रैली को ऐतिहासिक बनाएं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×