सीएम ने हर वर्ग के लिये कल्याणकारी योजनाएं बनाई : ज्योति
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग को साथ लेकर विकास करवा रहे हैं। उनकी अगुवाई में हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। आज...
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग को साथ लेकर विकास करवा रहे हैं। उनकी अगुवाई में हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। आज हरियाणा देश में नंबर वन राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री आमजन को भी इस विकास की गति में शामिल करके उनके उत्थान को लेकर प्रयासरत हैं। बजट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के आम जन से सुझाव लेकर विकास का खाका खींचा है। आने वाले सप्ताह में मुख्यमंत्री आमजन के सुझावों के आधार पर बनाए बजट को प्रस्तुत करेंगे जो हरियाणा के विकास का एक विजन होगा। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री सैनी की अगुवाई में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। आज हरियाणा में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष बेवजह आरोप लगाकर आमजन को बहकाने का प्रयास कर रहा है लेकिन हरियाणा की जनता यह बखूबी जानती है कि भाजपा सरकार के हाथों में ही आमजन के हित सुरक्षित हैं।

