सीएम ने विधायक चट्ठा की माता व विधायक रामकरण के भाई के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा की पत्नी व पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्ठा की माता निर्मलदीप चट्ठा के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि...
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मंत्री हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा की पत्नी व पिहोवा विधायक मंदीप सिंह चट्ठा की माता निर्मलदीप चट्ठा के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय निर्मलदीप चट्ठा का निधन परिवार ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने शाहबाद के विधायक रामकरण के बड़े भाई केसर सिंह के निधन पर भी शोक जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जय भगवान शर्मा व सुभाष कलसाना ने भी शोक व्यक्त किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

