Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी

विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में चलाया अभियान, कहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इन्द्री के डॉ. भीमराव अंबेडकर हर्बल पार्क में सफाई अभियान चलाते विधायक रामकुमार कश्यप, नपा चेयरमैन राकेश पाल व अन्य। -निस
Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को सहभागिता की। उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज का आधार माना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जन-जन का अभियान बनाने का कार्य किया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों को सादगी, अनुशासन और निस्वार्थ राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का यह अवसर हमें दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। विधायक ने स्वच्छता अभियान में आमजन की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक अभियान की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित इन्द्री के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, सचिव धर्मवीर, पार्षद शशी कांता, अनुराग वर्मा, राजेन्द्र मिढ़ा, पार्षद बलजिंदर सिंह, पार्षद मनीष, पार्षद जीतेंद्र खन्ना, लेखाकार हाकम सिंह, अशोक सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×