स्वच्छता हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : अर्चना गुप्ता
गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भारत का सपना देखा था। आज उनके इन्हीं विचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के माध्यम से घर-घर और जन-जन तक पहुंचाते हुए हर नागरिक को स्वच्छता अभियान का अनिवार्य भागीदार बना रहे हैं। गांधी जयंती पर शुक्रवार सुबह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पानीपत के वार्ड 24 स्थित रजवाहा रोड पर एक सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ. गुप्ता ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।
किला पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
स्वच्छता अभियान के उपरांत किला पार्क परिसर में एक भव्य महात्मा गांधी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की, जबकि कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, राजस्थान भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विधायक प्रमोद विज व महापौर कोमल सैनी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को आगे आकर स्वच्छता को अपने स्वभाव में शामिल करना चाहिए।

