Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम द्वारा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद तथा अतिरिक्त...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से बातचीत करते निगम अधिकारी। -हप्र
Advertisement

नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम द्वारा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद तथा अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशों पर आयोजित किया गया। आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रंग के डस्टबिन में डालना क्यों आवश्यक है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नीले डस्टबिन में सूखा कचरा, हरे डस्टबिन में गीला कचरा, पीले डस्टबिन में सैनिटरी कचरा, लाल डस्टबिन में घरेलू हानिकारक कचरा तथा काले डस्टबिन में इलेक्ट्रॉनिक कचरा डाला जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
×