Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन

हरियाणा पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर जाकर घेराव किया। यह मास डेप्युटेशन यूनियन के राज्य प्रधान रवि चौहान की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रादौर में मंत्री बेटे नेपाल राणा को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। -निस
Advertisement

हरियाणा पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर जाकर घेराव किया। यह मास डेप्युटेशन यूनियन के राज्य प्रधान रवि चौहान की अध्यक्षता में पहुंचा, जबकि मंच का संचालन तेजिंदर सिंह ने किया।

सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रधान जरनैल सिंह ने भी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने रोष जताते हुए कहा कि सभी मांगों को लेकर वे महानिदेशक से लेकर पशुपालन मंत्री और उच्च अधिकारियों को सैकड़ों पत्र लिख चुके हैं, और कई दौर की वार्ताओं के बावजूद आज तक कोई व्यावहारिक कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने मंत्री के सुपुत्र नेपाल राणा को एक मांग पत्र सौंपा। नेपाल राणा ने 30 सितंबर को पशुपालन मंत्री के साथ सीधी बातचीत करवाने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनुज, मोंटी, गौरव कुमार, गुलशन भारद्वाज, विक्रम, दिनेश, विक्रम तंवर, यशपाल, अनिल, राजेश नेगी व रिंकू उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×