Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चौड़मस्तपुर को मिली एफआरयू और नेत्र रोग ओपीडी की सौगात

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने किया उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अम्बाला शहर में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित करते पूर्व मंत्री असीम गोयल। -हप्र
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) चौड़मस्तपुर में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) और नेत्र रोग ओपीडी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीजी एनएचएम डॉ. विरेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

असीम गोयल ने कहा कि एफआरयू के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुविधा प्राप्त होगी। यदि किसी महिला को सिजेरियन ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, तो यह सुविधा अब चौड़मस्तपुर सीएचसी में उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि सीएचसी में सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं और यह नई यूनिट इनके दायरे को और बढ़ाएगी।

Advertisement

नेत्र रोग ओपीडी सेवाएं

नेत्र रोग ओपीडी के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नेत्र संबंधी चिकित्सा सहायता मिलेगी। सप्ताह में दो दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त, सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी हर तीसरे शनिवार को दो घंटे स्थानीय निवासियों को अपनी सेवाएँ देंगी।

Advertisement

भविष्य की स्वास्थ्य योजनाएं

चौड़मस्तपुर सीएचसी में जल्द ब्लड स्टोरेज यूनिट और न्यू बोर्न स्पेशल केयर यूनिट शुरू होने वाली हैं। इसके अलावा, पीएचसी नग्गल का सौंदर्यीकरण 5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। नन्यौला पीएचसी में भी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

बेहतर सेवाओं के लिए सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ, टीबी जागरूकता अभियान में योगदान देने वाले और एचपीवी वैक्सीन लगाने वाली बेटियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आईएमटी के आने से रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा होंगे और अम्बाला क्षेत्र और अधिक विकसित एवं सुंदर बन सकेगा।

Advertisement
×