Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रेयॉन कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने बनाई सैंडविच

रेयॉन कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सैंडविच मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी देने के साथ उनमें स्वावलंबन, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करना था। गतिविधि में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सैंडविच बनाते बच्चे। -निस
Advertisement

रेयॉन कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सैंडविच मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी देने के साथ उनमें स्वावलंबन, रचनात्मकता और सहयोग की भावना विकसित करना था। गतिविधि में बच्चों के सामने ब्रेड, खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च, चीज और मक्खन सहित विभिन्न खाद्य सामग्री रखी गई। शिक्षिकाओं ने उन्हें सामग्री की उपयोगिता बताते हुए पौष्टिक सैंडविच तैयार करने का तरीका समझाया। बच्चों ने अपनी पसंद के अनुसार सामग्री सजाकर सैंडविच तैयार किए। इस दौरान उन्हें भोजन बनाने से पहले हाथ धोने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने सामग्री साझा करना, अपनी बारी का इंतजार करना और मिल-जुलकर काम करना सीखा। स्कूल प्रबंधक प्रदीप मड़िया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गतिविधियों के माध्यम से सीखना बच्चों के लिए अधिक रोचक और प्रभावी बनता है।

Advertisement
Advertisement
×