बाल विवाह मुक्ति रथयात्रा ने जनमानस में जगायी अलख
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जनजागरण का संदेश लेकर निकली ‘बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा’ ने सोमवार को क्षेत्र में व्यापक प्रभाव छोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एमडीडी ऑफ इंडिया के...
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जनजागरण का संदेश लेकर निकली ‘बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा’ ने सोमवार को क्षेत्र में व्यापक प्रभाव छोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एमडीडी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जारी यह यात्रा मनाना, चुलकाना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) समालखा और पुलिस थाना समालखा पहुंची। रथ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों, आईटीआई की छात्राओं, पुलिस कर्मियों, धार्मिक गुरुओं और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से नरेंद्र ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के सपनों पर सबसे बड़ा आघात है और यह मुक्ति रथ यात्रा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मनाना के सरपंच प्रवीण ने कहा कि मनाना में एक भी बाल विवाह नहीं होने दिया जाएगा।

