Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंडित जसराज की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज की जयंती 2 फरवरी को मनाई जा रही है। पंडित जसराज के पैतृक गांव पीलीमंदोरी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंडित जसराज
Advertisement

भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान साधक व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज की जयंती 2 फरवरी को मनाई जा रही है। पंडित जसराज के पैतृक गांव पीलीमंदोरी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम व कार्यवाहक डीसी अनुराग ढालिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, अतिथियों एवं आमजन के लिए बैठने की व्यवस्था, पार्किंग स्थल, हेलीपैड, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा चिकित्सा सेवाओं समेत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि पंडित जसराज भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली महान विभूति थे। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित यह राज्यस्तरीय समारोह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Advertisement
Advertisement
×