Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदेश की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : बृजेंद्र

पिहोवा पहुंची पूर्व सांसद की सद्भावना यात्रा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिहोवा में पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। -निस
Advertisement
  • 15 मार्च को यमुनानगर में सम्मान समारोह के साथ होगा यात्रा का समापन

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा बृहस्पतिवार को पिहोवा पहुंची। इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 36 बिरादरी के बीच भाईचारे की परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और आपसी विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने इस यात्रा को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फॉलोअप बताया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में सामाजिक और राजनीतिक संवाद को नई दिशा दी है, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसी दूसरे के इशारे पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए थे। यात्रा के इस चरण का समापन 15 मार्च को यमुनानगर में सम्मान समारोह के साथ होगा। पिहोवा में इस यात्रा में कांग्रेस की गुटबंदी दिखाई दी। केवल बीरेंद्र सिंह समर्थक ही यात्रा में शामिल हुए। अन्य गुटों के समर्थकों ने दूरी बनाई रखी। यात्रा के साथ चल रहे समर्थकों के कारण ही कुछ भीड़ दिखाई दी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×