जनसेवा ही मुख्यमंत्री सैनी का संकल्प : कलसाना
विश्रामगृह में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याएं पेंशन से जुड़ी थीं तो वहीं कई ग्रामीणों ने गालियों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर अपनी बात रखी।...
विश्रामगृह में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याएं पेंशन से जुड़ी थीं तो वहीं कई ग्रामीणों ने गालियों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। कलसाना ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत करके समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कलसाना ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संकल्प जनसेवा और हरियाणा को विकास की दृष्टि में हमेशा अव्वल रखना है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सुभाष कलसाना ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर निर्मल विर्क, मनदीप रावा, पार्षद दीपक आनंद, तिलक राज, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, मान सिंह देसवाल मौजूद रहे।

