Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुख्यमंत्री सैनी ने कैथल में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

स्व. अमरनाथ भगत, जगत सिंह मलिक व शकुंतला देवी के निधन पर प्रकट की संवेदनाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में स्व. अमरनाथ भगत के आवास पर शोक जताते मुख्यमंत्री नायब सैनी। -हप्र
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बृहस्पतिवार को कैथल पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परिवारों के सदस्यों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सैनी ने सबसे पहले हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के आवास पर जाकर उनके पिता स्व. अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया।

उल्लेखनीय है कि स्व. अमरनाथ भगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान सदस्य थे, जिनका गत 8 मार्च को निधन हो गया था। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता स्व. जगत सिंह मलिक के निधन पर गहरी संवेदनाएं जताईं। स्व. जगत सिंह मलिक गांव पाथरी के पूर्व सरपंच रहे थे और उनका हाल ही में देहांत हो गया था। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी के घर जाकर उनकी माता स्व. शकुंतला देवी के निधन पर भी परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, अमरजीत छाबड़ा, राव सुरेंद्र सिंह, शैली मुंजाल, सुरेश संधू, प्रवीण प्रजापति, आरएसएस जिला कार्यवाह श्याम बंसल, शिव शंकर पाहवा, अशोक सैनी व सुषम कपूर मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×