Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी विकास कार्यों को दे रहे गति : सुमन सैनी

लाडवा में 48 लाख की लागत से दो चौकों का शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लाडवा में महर्षि कश्यप चौक का शिलान्यास करतीं सुमन सैनी। -निस
Advertisement

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने लाडवा में 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महाराजा शूरसैनी चौक और महर्षि कश्यप चौक का शिलान्यास किया। नगर पालिका द्वारा 35 लाख रुपये से महाराजा शूरसैनी चौक तथा 13 लाख रुपये से महर्षि कश्यप चौक का निर्माण कराया जाएगा। दोनों कार्यों को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र में नीयत, नीति और अंत्योदय के संकल्प के साथ विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम मानते हैं और लाडवा की जनता का विश्वास जीतना उनका प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्र में लगभग हर सप्ताह किसी न किसी विकास कार्य का शिलान्यास या उद्घाटन किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि हाल ही में लाडवा हलके के 23 गांवों में 29 विकास कार्यों के लिए 5.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत खेतों तक जाने वाले 14.257 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा शहर में 7.03 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया गया है, जिनमें लाइटें लगाने, राक्षी नदी पर पक्की सड़क निर्माण तथा गंदे पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइपलाइन डालने के कार्य शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डा. गणेश दत्त भी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुनीं समस्याएं

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बृहस्पतिवार को गांव खेड़ी दाबदलान, धनौरा, सुल्तानपुर, शहजादपुर, चकचानपुर, गन्गौरी और गजलाना में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

Advertisement
×