Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, प्राथमिकता से करें शिकायतों का निपटारा

सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों का मौके पर समाधान, शिकायतकर्ताओं से खुद फोन पर की बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा में योग शिविर का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और संत ब्रह्म दास। -हप्र
Advertisement

सिरसा में कष्ट निवारण समिति की बैठक में 12 मामलों का मौके पर समाधान, शिकायतकर्ताओं से खुद फोन पर की बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा के पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि तीन मामलों को अगली सुनवाई तक लंबित रखा गया। मुख्यमंत्री की नायब कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

Advertisement

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की कार्यशैली भी चर्चा का विषय रही। दो शिकायतकर्ता बैठक में उपस्थित नहीं हो सके तो मुख्यमंत्री ने स्वयं उन्हें फोन कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फतेहपुर जोतांवाली निवासी संजय कुमार की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश दिए।

Advertisement

वहीं आयुष विभाग के कर्मचारी विरेंद्र पाल के निधन के बाद परिजनों को सहायता लाभ नहीं मिलने संबंधी शिकायत की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता निर्मल कौर से सीधे फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। निर्मल कौर ने विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीवरेज और सड़कों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है।

उन्होंने अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, विधायक भरत सिंह बैनीवाल, गोकुल सेतिया, शीशपाल केहरवाला, जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
×