Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

छछरौली बाजार कब्जा मुक्त, कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई

दुकानदारों ने किया विरोध, बोले- अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
छछरौली में कार्रवाई करती टीम। -निस
Advertisement

छछरौली बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन के ‘पीले पंजे’ (जेसीबी) ने बाजार के दोनों तरफ सड़क सीमा में किए गए अवैध कब्जों को ढहा दिया। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को दैनिक ट्रिब्यून ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

समाजसेवी गुलजार अहमद की शिकायत का संज्ञान लेते हुए अम्बाला मंडल के कमिश्नर संजीव वर्मा ने अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में नायब तहसीलदार आनंद रावल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पूरे अभियान की निगरानी की गई। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गिरीश कुमार ने दावा किया कि सड़क किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। जैसे ही पीले पंजे ने कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। दुकानदारों का तर्क था कि जब बाजार की सड़कों पर एक-एक सप्ताह तक पानी जमा रहता है और व्यापार ठप हो जाता है, तब कोई भी अधिकारी सुध लेने नहीं आता। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल अतिक्रमण हटाने के समय ही सक्रियता दिखाता है, जबकि मूलभूत सुविधाओं के नाम पर छछरौली बाजार की हालत बदतर है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×