मनरेगा में बदलाव से गरीबों को नुक्सान होगा : प्रफुल्ल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईसीसी सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार की अध्यक्षता में गांव अकालगढ़, अमली, पिंजोरी, कालावड़ व सरस्वती नगर आदि में मनरेगा के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम बलिदान दिवस पर...
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईसीसी सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार की अध्यक्षता में गांव अकालगढ़, अमली, पिंजोरी, कालावड़ व सरस्वती नगर आदि में मनरेगा के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया गया। प्रभारी ने महात्मा गांधी को विश्व की महान शख्सियत बताया। उन्होंने भाजपा पर महात्मा गांधी की सोच से हटकर काम करने का आरोप लगाया। प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि भाजपा जनकल्याण करने के बजाय सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने में लगी है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से की छेड़छाड़ का गरीबों को बड़ा नुक्सान होगा। फसल बिजाई व कटाई के समय मजदूरों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा ने इस योजना का स्वरूप बदला है। कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, निर्मला चौहान ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की सोच को जनहितों पर कुठाराघात बताया। इस अवसर पर सरदार टीपी सिंह, रवीन्द्र बबलू, पवन वालिया, अशोक चौहान, वेद महरमपुर, कुलवंत राणा, मुकेश पाल, संग्राम राणा, मुकेश कुमार, गौरव सिंगला, विक्रम सरपंच, गगन टोडरपुर, जय सिंह, अंकित अग्रवाल, बलदेव श्योराण, देवेंद्र दादुपुर, निर्मल यादव, मामराज ढींगरा, रामकरण, प्रवीण सरपंच, उषा भट्ट व प्रीतपाल सिंह मौजूद रहे।

