Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चैत्र छठ पूजा

धर्मनगरी पिहोवा के पावन सरस्वती तट पर बुधवार और बृहस्पतिवार को बिहार व पूर्वांचल से आए प्रवासी श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ चैत्र छठ पूजा का पर्व मनाया। बृहस्पतिवार सुबह सप्तमी तिथि को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिहोवा के सरस्वती तट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं। -निस
Advertisement

धर्मनगरी पिहोवा के पावन सरस्वती तट पर बुधवार और बृहस्पतिवार को बिहार व पूर्वांचल से आए प्रवासी श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ चैत्र छठ पूजा का पर्व मनाया। बृहस्पतिवार सुबह सप्तमी तिथि को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महिलाओं का कठिन निर्जला व्रत संपन्न हुआ। विनोद पासवान, राम प्रताप, अमित, छोटू और विद्यानंद ने बताया कि कार्तिक मास की छठ जहां ‘छठी मैया’ का आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध है, वहीं चैत्र मास की छठ को मन्नत पूजा भी कहा जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस पर्व में भी महिलाएं दो दिनों का निर्जला व्रत रखती हैं। षष्ठी की शाम को जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य की उपासना की जाती है। इसके बाद पूरी रात भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन होता

Advertisement
Advertisement
×