अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार : बराला
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर टोहाना के रतिया रोड स्थित अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बाबा...
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर टोहाना के रतिया रोड स्थित अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बराला ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष और सेवा की मिसाल है। उन्होंने एक ऐसे मजबूत संविधान की रचना की, जिसने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, समान अधिकार और सम्मान पहुँचाने का कार्य किया। बराला ने जोर देकर कहा कि आज केंद्र और प्रदेश की सरकारें बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके सपनों के भारत का निर्माण कर रही हैं। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल व जगमेल कटारिया मौजूद रहै।

