Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झूठी शिकायत देने वाली युवती पर मुकदमा

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, डीसी ने सुनीं शिकायतें   जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कई अहम मामलों पर चर्चा की गई। एक युवक पर रेप का मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने जांच के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों का शिकायतें सुनतीं डीसी अपराजिता। -हप्र
Advertisement

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, डीसी ने सुनीं शिकायतें

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कई अहम मामलों पर चर्चा की गई। एक युवक पर रेप का मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने जांच के आधार पर केस रद्द कर दिया। अब आरोप लगाने वाली लड़की पर केस चलेगा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अपराजिता ने शिकायत को ड्राप करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक उपासना सिंह ने कहा कि जांच में मामला झूठा पाया गया है, इसलिए हमने झूठी शिकायत देने वाली लड़की के खिलाफ 182 की कार्रवाई की सिफारिश की है। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में केबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने शिकायत दी थी कि उसके साथ आरोपी युवक ने रेप किया है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद मंत्री अनिल विज ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। पुलिस द्वारा जांच के बाद रेप का आरोप झूठा पाया गया।

Advertisement

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण मामला सामने आया, जिसमें राजौंद निवासी ने नगर पालिका सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायत में नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी का आरोप था। डीसी अपराजिता ने मामले की जांच के लिए एडीसी को निर्देशित किया और मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा।

Advertisement

एक और शिकायत में कांगथली गांव की एक डेयरी पर नकली पनीर बनाने का आरोप था। जांच में पाया गया कि डेयरी से 27 जगहों पर माल सप्लाई हो रहा था, और इसके बाद डेयरी को सील कर उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

इसके अलावा, किच्छाना गांव में धार्मिक स्थल के पास अवैध खुर्दे के मामले पर डीसी ने पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से गहन जांच के आदेश दिए। साथ ही, कई अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई की दिशा निर्धारित की गई।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी, विधायक सतपाल जांबा, नगर पालिका सीवन चेयरपर्सन हेमलता सैनी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गोपाल सैनी, पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति, ऊषा मचल, शक्ति सौदा, शैली मुंजाल, सांसद नवीन जिंदल प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, रघुबीर फौजी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से एसपी उपासना, एडीसी डाॅ. सुशील कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल कुमार, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, सीटीएम गुरविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×