Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अवैध रूप से दवाइयां रखने पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस

बिना लाइसेंस दवाइयों का भंडारण करने पर दुर्गा गार्डन कालोनी स्थित क्लीनिक संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गेंदवाल ने बताया था कि दुर्गा गार्डन क्षेत्र में कुछ समय पहले भ्रूण मिलने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बिना लाइसेंस दवाइयों का भंडारण करने पर दुर्गा गार्डन कालोनी स्थित क्लीनिक संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गेंदवाल ने बताया था कि दुर्गा गार्डन क्षेत्र में कुछ समय पहले भ्रूण मिलने की सूचना के बाद से स्वास्थ्य विभाग इस इलाके पर विशेष नजर रखे हुए था। स्वास्थ्य विभाग ने कई केमिस्ट की पड़ताल की। सोमवार को जांच के दौरान टीम जब डॉ. सुनील के कलीनिक पर पहुंची तो वहां बड़ी मात्रा में दवाइयां और इंजेक्शन मिले। क्लीनिक संचालक दवाओं की खरीद से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल या लाइसेंस नहीं दिखा सका था। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बिंदू धीमान ने बताया कि कलीनिक पर अंग्रेजी दवाओं का अवैध भंडारण किया गया था। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
×