कैंसर पीड़ित किसान की 3 एकड़ सरसों की फसल आग में जलकर राख
बावल के गांव राजगढ़ में शनिवार दोपहर को कैंसर पीड़ित किसान ओमप्रकाश की काटी हुई लगभग 3 लाख रुपये कीमत की सरसों की फसल अचानक आग में जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि वह इस फसल को बेचकर...
बावल के गांव राजगढ़ में शनिवार दोपहर को कैंसर पीड़ित किसान ओमप्रकाश की काटी हुई लगभग 3 लाख रुपये कीमत की सरसों की फसल अचानक आग में जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि वह इस फसल को बेचकर बेटी की शादी के लिए हाथ पीले करने की तैयारी कर रहा था।
ओमप्रकाश ने कहा कि तीन एकड़ भूमि पर बोई गई सरसों की फसल काटकर रखी हुई थी। अचानक दोपहर में आग फैल गई और लगभग पूरी फसल जल गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने साफ कहा कि उसके खेत के आसपास बिजली की कोई हाईटेंशन तार नहीं है और उसने शंका जताई कि किसी ने जानबूझकर फसल में आग लगाई है।
गांव के लोगों ने जिला उपायुक्त से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। इसमें दिनेश चौहान, मानसिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह, प्रदीप, अनिल और रणधीर शामिल हैं। आग से किसान की बेटी की शादी के सपने भी अधूरे रह गए।

