Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्पेन में हार्ट अटैक से कैमला के युवक की मौत

स्पेन के बार्सिलोना में गांव कैमला के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक फूड डिलीवरी का काम करता था और अपनी साइकिल पर डिलीवरी देने जा रहा था। पहाड़ी रास्ते पर चढ़ाई के दौरान उसे घबराहट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मृतक का फाइल फोटो
Advertisement

स्पेन के बार्सिलोना में गांव कैमला के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक फूड डिलीवरी का काम करता था और अपनी साइकिल पर डिलीवरी देने जा रहा था। पहाड़ी रास्ते पर चढ़ाई के दौरान उसे घबराहट हुई और वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी माैत हो गई। फिलहाल पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। गांव कैमला का मुकेश कुमार  करीब तीन महीने पहले पत्नी सपना के साथ टूरिस्ट वीजा पर स्पेन गया था। शुरूआत में उसने एक स्टोर पर काम किया, लेकिन वहां से जॉब छोड़कर फूड डिलीवरी का काम शुरू किया। पिता देवी सिंह ने बताया कि मुकेश साइकिल से एक डिलीवरी लेकर ऊंचाई वाले इलाके की ओर जा रहा था। चढ़ाई के दौरान उसे घबराहट हुई और वे साइकिल से गिर पड़े। वहीं बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सपना भी उसी रेस्टोरेंट में काम करती हैं और फिलहाल वही बार्सिलोना में मौजूद हैं। मुकेश के पिता देवी सिंह मधुबन के अर्पणा अस्पताल में सुपरवाइजर है। परिवार ने जमीन बेचकर उसे टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा था। गांव में बड़ा भाई रहता है और वह शादीशुदा है। घर की आर्थिक जिम्मेदारी में मुकेश की बड़ी भूमिका थी। परिजनों ने बताया कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए कागजी प्रक्रिया और भारी खर्च की जरूरत है, जो बिना मदद के संभव नहीं हो पा रहा। उन्हाेंने सरकार से मदद की गुहार लगाई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×