लाडवा को ‘सीएम सिटी’ कहने से नहीं होता विकास : मेवा सिंह
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की बैठक
Advertisement
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने लाडवा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में 20 सितंबर को बाबैन और 25 को लाडवा में कार्यकर्ता सम्मेलनों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।
मेवा सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लाडवा को केवल ‘सीएम सिटी’ कह देने मात्र से क्षेत्र का विकास नहीं हो जाता। यदि सरकार वास्तव में लाडवा का विकास चाहती है, तो धरातल पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता है और जगह-जगह लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस अवसर पर संजीव भूखड़ी, जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, लाभ सिंह, हरकेश सैनी, रामपाल सैनी व शमशेर मलिक महुवाखेड़ी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

