Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

धान खरीद शुरू करवा सरकार ने दिया किसान हितैषी होने का परिचय : गणेश दत्त

लाडवा के मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों की मांग को प्राथमिकता देते हुए समय पर धान की सरकारी खरीद शुरू करवाकर यह साबित कर दिया कि वर्तमान सरकार पूरी तरह किसान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लाडवा मंडी में धान की खरीद शुरु करवाते मार्केट कमेटी के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त व अन्य। -निस
Advertisement
लाडवा के मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों की मांग को प्राथमिकता देते हुए समय पर धान की सरकारी खरीद शुरू करवाकर यह साबित कर दिया कि वर्तमान सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हमेशा से अन्नदाताओं के कल्याण के प्रति समर्पित रही है और हर फसल पर एमएसपी सुनिश्चित कर रही है।

डॉ. गणेश दत्त ने स्वयं मंडी में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों की मौजूदगी में विधिवत रूप से धान की सरकारी खरीद का शुभारंभ किया। चेयरमैन ने मंडी में मौजूद किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी। डॉ. गणेश दत्त ने बताया कि किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध चाक-चौबंद कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों और आढ़तियों को निर्देश दिए कि किसानों की लाई गई फसल की तुलाई में किसी प्रकार की देरी न की जाए और तय समयानुसार फसल का उठान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अनाज मंडी के प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार समेत हैफेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×