त्याग और शौर्य के मार्ग पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : बराला
गांव समैन में भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
गांव समैन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समागम में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सांसद सुभाष बराला, मंत्री कृष्ण बेदी और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने विकास कार्यों के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। बराला ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तप और शौर्य का संगम है। सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब हम उनके दिखाए वीरता और नैतिकता के मार्ग पर चलें। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम का अनुशासन और पराक्रम हर युवा के लिए अनुकरणीय है। ऐसे धार्मिक आयोजन युवाओं में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद डीपी वत्स, सुरेंद्र पूनिया, विक्रम प्रभाकर, सतीश शर्मा व ललित मोहन मौजूद रहे।

