Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाएगी बसपा'

बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के जोन नं 1 के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक जगाधरी में शनिवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मेघराज सिंह पूर्व एमएलसी यूपी एवं केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा पहुंचे रहे। इस अवसर पर विशाल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जगाधरी स्थित बसपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ मौजूद पूर्व एमएलसी डाॅ. मेघराज सिंह। -हप्र
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के जोन नं 1 के तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक जगाधरी में शनिवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मेघराज सिंह पूर्व एमएलसी यूपी एवं केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा पहुंचे रहे। इस अवसर पर विशाल गुर्जर स्टेट जोन कॉर्डिनेटर हरियाणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि 15 जनवरी को बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन हरियाणा प्रदेश के हर जोन में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के प्रदेश कोऑर्डिनेटर विशाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन का जोन स्तरीय कार्यक्रम 15 जनवरी को सुबह 10 बजे स्थान :संत शिरोमणि सतगुरु रविदास धर्मशाला (चढ़ूनी) जिला कुरुक्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। विशाल गुर्जर ने बताया कि जोन नं 1 के प्रत्येक जिले में जाकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विधानसभा वाइज जिम्मेवारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। सभी ने आश्वासन दिया कि बड़ी संख्या में प्रत्येक जिले से ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यकम में पहुंचेंगे। इस अवसर पर पार्टी नेता नरेश सारन, सहीराम, धर्म पाल तिगरा, राहुल कुमार, मधु चौधरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×