Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में तालाब में गिरी कार, भाई की मौत, बहन घायल

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मिल्क माजरा टोल प्लाजा के नजदीक एक कार तालाब में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गांव कानड़ी खुर्द के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
यमुनानगर के कानड़ी खुर्द में तालाब में गिरी कार निकालते ग्रामीण।   -हप्र
Advertisement

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मिल्क माजरा टोल प्लाजा के नजदीक एक कार तालाब में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गांव कानड़ी खुर्द के पास हुआ। ग्रे रंग की टोयोटा टाइजर कार में भाई-बहन सवार थे। दोनों चंडीगढ़ से परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक मिल्क माजरा टोल प्लाजा का टैक्स बचाने के लिए युवक ने गांव की ओर जाने वाला शॉर्टकट रास्ता चुन लिया। रास्ता संकरा होने के कारण सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे तालाब में जा गिरी। कार पलट गई और पानी में डूबने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला। शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन का इलाज जारी है।

मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है जो यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है, वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बहन तान्या को चंडीगढ़ के ढकौली में परीक्षा दिलवाने गया था। 15 दिन पहले ही नयी कार ली थी। थाना छप्पर प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों को नजदीकी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×